1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आमिर खान

आमिर-किरण ने खोया अपना बच्चा

आमिर खान
आमिर खान इन दिनों सदमे से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ने पिछले दिनों अजन्मा बच्चा खोया है। इसका खुलासा आमिर ने अपने ब्लॉग पर किया है।

आमिर ने लिखा है ‘हमने अजन्मे बच्चे को खो दिया। पूरी कोशिश के बावजूद गर्भपात को रोका नहीं जा सका और पिछले दो महीने हमारे लिए कष्टप्रद रहे। इस वजह से मैं दूर रहा और वर्तमान में इस दु:ख से उबरने की कोशिश कर रहा हूँ।‘

पिछले दिनों आमिर की पत्नी किरण राव अस्पताल में भर्ती थी। आमिर ने यह नहीं बताया था कि किरण को क्यों अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वे एक बार फिर पिता बनने वाले हैं।

आमिर के पहली पत्नी रीना से एक बेटा (जुनैद) और एक बेटी (इरा) है, जो रीना के पास रहते हैं। रीना से तलाक लेने के बाद आमिर ने किरण से शादी कर ली।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें