राष्ट्रीय घटनाक्रम - 2009
-वेबदुनिया डेस्क
ND
ND
सोनिया गाँधी के नेतृत्व में यूपीए ने अप्रत्याशित सफलता हासिल करते हुए डॉ. मनमोहन सिंह को दोबारा प्रधानमंत्री बनवा दिया। जबकि अक्टूबर में हुए तीन विधानसभाओं के चुनावों में भी यथास्थिति कायम रही और हरियाणा, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में निवर्तमान मुख्यमंत्री ही दोबारा पद पर बने रहने में कामयाब रहे।
राजनीतिक यथास्थितिवाद का शिकार आंध्रप्रदेश, सिक्किम और उड़ीसा के भी चुनाव रहे जिनमें निवर्तमान सरकारों और मुख्यमंत्रियों को ही जीत हासिल हुई।
एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के चलते मेघालय में दो माह तक राष्ट्रपति शासन के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन सरकार ने सत्ता सँभाली। राज्य में मुख्यमंत्री डी डी लपांग ने सरकार का नेतृत्व संभाला। पंजाब में सुखबीर सिंह बादल को फिर से उप मुख्यमंत्री बनाया गया। उल्लेखनीय है कि पंजाब की तरह तमिलनाडु में भी पिता के. करुणानिधि (पिता) और पुत्र (एम के स्टालिन) क्रमश: मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पदों पर हैं।
ND

