krishna Janmashtami Shubh Muhurat 2025: इस बार भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद की अष्टमी तिथि की अर्धरात्रि को रोहिणी नक्षत्र और जयंती योग में हुआ था। इसलिए प्रचलन से घर या मंदिर में उनकी पूजा अर्धरात्रि को निशीथ काल में की जाती है। उदयातिथि के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी इस बार 16 अगस्त 2025 शनिवार को मनाई जाएगी।
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के चुनावों में हिस्सा लेंगे। ये चुनाव अक्टूबर और नवंबर के बीच होने की संभावना है। अनुभवी कोच, चयनकर्ता और प्रशासक 56 वर्षीय प्रसाद ने 2013 से 2016 तक केएससीए के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। तब अनिल कुंबले केएससीए के अध्यक्ष थे।
health tips for hypertension: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन एक बेहद आम समस्या बन चुकी है। काम का दबाव, तनाव, अनियमित खानपान और नींद की कमी हमारी सेहत पर गहरा असर डाल रहे हैं।