शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अलविदा 2022
  4. Famous katha vachak of the year 2022
Written By
Last Updated : शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (17:21 IST)

Year ending 2022 : वर्ष 2022 में चर्चा में रहे ये 10 कथावाचक

Year ending 2022 : वर्ष 2022 में चर्चा में रहे ये 10 कथावाचक - Famous katha vachak of the year 2022
रामायण, महाभारत या पुराणों की कथा कहने या सुनाने वाला कथा वाचक होता है। सोशल मीडिया और इंटरनेट के प्रचलन के दौर में इस वर्ष 2022 में कई कथा वाचकों ने अपनी जगह बनाई है। इमें से कुछ तो बहुत ज्यादा चर्चित या विवादित रहे हैं। आजकल कथा वाचकों की बहुत धूम है। आओ जानते हैं देश के 10 खास कथा वाचन को वर्ष 2022 में खास चर्चित रहे हैं।
 
1. जया किशोरी जी : यह सबसे प्रसिद्ध कथा वाचक है। इनका पूरा नाम जया शर्मा है। मात्र 25-26 साल की यह कथा वाचन यूट्यूब पर भी बहुत प्रसिद्ध हैं। राजस्थान में इनका जन्म हुआ और राजस्थानी हैं। जया किशोरी ने बहुत ही कम उम्र में लोगों को भगवत गीता, नानी बाई का मायरा और नरसी की भात जैसी कथाओं को अपनी मधुर तथा मीठी वाणी से रोचक तरीके के सुनाकर प्रसिद्धि पाई है। जया किशोरी जी भजन गायिका भी हैं।
 
2. धीरेंद्र गर्ग : राम कथा कहने वाले धीरेंद्र गर्ग के नाम के आगे शास्त्री भी लगाया जाता है। उन्हें बागेश्वर धाम के पंडित जी के नाम से भी जाना जाता है। वे राम कथा कहने में पारंगत हैं। वे अपने 'दिव्य दरबार' लगाने के कारण ज्यादा प्रसिद्ध हैं। देश विदेश से लोग उनकी कथा सुनने और दिव्य दरबार में शामिल होने के लिए आते हैं। कई बार वे अपने विवादित बयानों के कारण भी चर्चा में रहे हैं।
 
 
3. पंडित प्रदीप मिश्रा : भोपाल के पास सिरहोर के रहने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा जी एक प्रसिद्ध भजन प्रस्तुतकर्ता और कथाकार हैं जो शिव महापुराण की कथाओं को कहने के लिए प्रसिद्ध होने के साथ ही उनके द्वारा बताए जा रहे छोटे छोटे उपायों के कारण में वे लोकप्रिय हैं। कई बार वे अपने विवादित बयानों के कारण भी चर्चा में रहे हैं।
4. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज : वृंदावन के रहने वाले अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जन्म मध्यप्रदेश के दमोह जिले मे रिंवझा नामक गांव में हुआ था। यूट्यूब चैनल या टीवी पर आपने इन्हें जरूर देखा होगा। ये अपने कथा और प्रवचनों के दौरान लोगों को गो सेवा और जीवन मूल्यों के बारे में भी बताते हैं और साथ ही सनातन धर्म का प्रचार प्रसार भी करते हैं। 
 
5. देवकीनंदन ठाकुर जी : यह सबसे ‍चर्चित कथा वाचक रहे हैं। खासकर सनातन धर्म का समर्थन करने और धर्म विरोधियों को लताड़ने के कारण यह वर्ष 2022 खासे चर्चा में रहे हैं। ये कथावाचक और भजय गायक होने के साथ साथ ही आध्यात्मिक गुरु भी हैं। वर्ष 2015 में इन्हें 'यूपी रतन' पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। मथुरा के ओहावा गांव में इनका जन्म हुआ है। मात्र 6 साल की उम्र में घर छोड़कर वृंदावन पहुंच गए और ब्रज के रासलीला संस्थान में हिस्सा ले लिया।
 
 
6. राजेंद्र दास जी महाराज : कथा वाचक और भजन गायक के साथ साथ गौसेवा, गौरक्षा और धर्म रक्षा के कार्यों के लिए इन्हें जाना जाता है। यह कई बार अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। ये वैष्‍णव परंपरा के संत भी हैं।
7. चित्रलेखा जी : जय किशोरी जी की तरह ही ये भी खासी चर्चित हैं। हरियाणा के गांव खंबी जिला पलवल में इनका जन्म हुआ। उम्र मा‍त्र 25 वर्ष बताई जाती है लेकिन यह भी यूट्यूब का काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें धार्मिक संस्कार उनके दादा और पिता से मिले।
 
 
8. भद्राचार्य : प्रसिद्ध संत और कथा वाचन भद्राचार्य भी इस वर्ष खासे चर्चित रहे हैं। धर्मचक्रवर्ती, तुलसीपीठ के संस्थापक, पद्मविभूषण, जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी वही हैं जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में रामलला के पक्ष में वेद पुराण के उद्धारण के साथ गवाही दी थी। जगद्गुरु रामभद्राचार्य चित्रकूट में रहते हैं।
 
9. गौरव कृष्ण शास्त्री जी : भागवत पुराण कथा के कथावाचक और भजन गायक गौरव कृष्ण शास्त्री जी का जन्म वृंदावन में हुआ। इनके पिता भी कथा वाचक हैं जिनका नाम मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी है।
 
 
10. श्री इंद्रेश उपाध्याय जी : 13 वर्ष की उम्र में ही संपूर्ण श्रीमद्भागवत महापुराण सीखा और पिता के मार्गदर्शन में कथा वाचक के साथ ही भजन गायक बने। उनके पिता श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज भी एक प्रसिद्ध कथा वाचक एवं भजन गायक हैं। 
 
स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज और मुरारी बापू जी तो पहले से ही कथा वाचन करते आए हैं, लेकिन हमने आपको बताया है वर्ष 2022 के चर्चित कथा वाचकों के बारे में। इसके अलावा श्याम सुंदर पाराशर जी भी खासे प्रसिद्ध हैं।