बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2021
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021
  4. पश्चिम बंगाल : पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी प्रत्याशी अशोक डिंडा पर हमला, पत्थर बरसाए गए
Written By
Last Updated : मंगलवार, 30 मार्च 2021 (22:03 IST)

पश्चिम बंगाल : पूर्व क्रिकेटर और BJP उम्मीदवार अशोक डिंडा पर हमला, पत्थर बरसाए गए

Ashok Dinda | पश्चिम बंगाल : पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी प्रत्याशी अशोक डिंडा पर हमला, पत्थर बरसाए गए
मोयना (पश्चिम बंगाल)। पूर्व क्रिकेटर एवं पश्चिम बंगाल के पूरब मेदिनीपुर में मोयना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा पर मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया। उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

 
एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से इस बारे में एक रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि डिंडा पर हुए हमले के सिलसिले में फौरन रिपोर्ट देने को कहा गया है। भाजपा उम्मीदवार के मैनेजर ने बताया कि डिंडा रोड शो कर लौट रहे थे, तभी शाम करीब 4.30 बजे उनकी एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) पर लाठी और सरिया से लैस 100 से भी अधिक गुंडों ने हमला कर दिया।

 
उन्होंने बताया कि वाहन पर पथराव भी किया गया जिसमें पूर्व क्रिकेटर के कंधे पर चोट आई है। डिंडा के मैनेजर ने कहा कि यह घटना मोयना बाजार के सामने हुई, जब हम रोड शो से लौट रहे थे। वहां तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय गुंडे शाहजहां अली ने अन्य करीब 100 भी अधिक लोगों के साथ मिलकर लाठी, सरिये और ईंट से हमला किया।
हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि यह हमला भाजपा में अंदरुनी कलह का एक परिणाम है। तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिल गिरि ने कहा कि भाजपा के पुराने लोग डिंडा को पार्टी से 
उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं इसलिए उन्होंने उन पर हमला किया। तृणमूल कांग्रेस का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
केजरीवाल बोले, दिल्ली में कोविड मरीजों के लिए और बेड आरक्षित किए जा रहे हैं