1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ajaz khan detained from mumbai airport

एक्टर एजाज खान को NCB ने हिरासत में लिया, जानिए क्या है मामला

ajaz Khan
मुंबई। ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्टर एजाज खान को हिरासत में ले लिया। खान को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया है। इस मामले में एनसीबी ने मुंबई के दो ठिकानों पर छापेमारी भी की है।
एक्टर एजाज खान का नाम तब सामने आया था जब एनसीबी ने ड्रग्स पैडलर शादाब बटाटा को गिरफ्तार कर लिया था। एजाज के राजस्थान से मुंबई पहुंचने पर उन्हें हिरासत में लिया। 
 
2018 में भी एजाज को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। तब नवी मुंबई पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार किया था। एजाज के पास से उस समय 1 लाख रुपए का एमडी ड्रग्स भी सीज किया गया था।
पिछले दिनों एनसीबी ने मुंबई में ड्रग्स सप्लाई करने वाले फारूक बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने शादाब के पास से तकरीबन 2 करोड़ रुपए का ड्रग्स बरामद किया था।
अगला लेख
शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ऑपरेशन से 1 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया