सम्बंधित जानकारी
- धोनी के मौंक लुक को दिखे 3 दिन हो गए, फिर भी नहीं रुकी ट्विटर पर मीम्स की बाढ़
- आईपीएल 2021 के एड में धोनी का दिखा मौंक लुक, वीडियो में दिया यह मंत्र
- कभी लंबे बालों के लिए थे मशहूर, मार्शल आर्ट्स फाइटर बनने के लिए धोनी ने मुंडाया सर (फोटो)
- महेंद्र सिंह धोनी को देख बेकाबू हुई भीड़, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज (वीडियो)
- सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'एमएस धोनी' करने वाले एक्टर संदीप नाहर ने की आत्महत्या
Fact Check: महेंद्र सिंह धोनी ने अपनाया बौद्ध धर्म? जानिए वायरल PHOTO का पूरा सच
क्या है वायरल-
धोनी की फोटो शेयर करते हुए ट्विटर यूजर्स लिखते हैं, “विश्वकप विजेता, पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जी ने बुद्ध धम्म दीक्षा ली व बुद्ध धर्म अपनाया, बुद्धाय शरणं गच्छामी।”
विश्वकप विजेता, पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जी ने बुद्ध धम्म दीक्षा ली व बुद्ध धर्म अपनाया , बुद्धाय शरणं गच्छामी #डॉ.अम्बेडकर_राष्ट्रीय_युवा_संघ_DARYS की ओर से हार्दिक मंगल कामनाएं ।#DARYS pic.twitter.com/9SN8IY08tL
— Rajesh Songara National President & Founder DARYS (@RajeshSongara5) March 14, 2021
क्या है सच-
गूगल पर Dhoni monk look कीवर्ड की मदद से सर्च करने पर हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। वेबदुनिया ने भी 15 मार्च 2021 को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें धोनी के मौंक लुक वाले फोटो का इस्तेमाल किया गया है। इस रिपोर्ट का शीर्षक है, आईपीएल 2021 के एड में धोनी का दिखा मौंक लुक, वीडियो में दिया यह मंत्र। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल 2021 कैंपेन का मुख्य वीडियो रिलीज किया है, जिसमें धोनी मौंक लुक में नजर आ रहे हैं।
दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल 2021 के पहले दो कमर्शियल रिलीज किए हैं। पहले कमर्शियल में धोनी एक मौंक के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी बच्चों से कहते हैं कि आज का टॉपिक है लालच। ये कहानी है हिटमैन रोहित की। एक बार शेर के मुंह पर खून लग गया। 5 बार जीतने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा। इस पर बच्चे धोनी से पूछते हैं कि क्या लालच बुरी बला है। तो धोनी कहते हैं “Vivo IPL में इंडिया का नया मंत्र है। लालच से अगर जीत की भूख बढ़ती है तो लालच इज कूल।”
#VIVOIPL salutes the new Indian spirit that is eager to innovate and rewrite the rulebook.
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 14, 2021
Will history be created yet again this IPL?
Join us in celebrating #IndiaKaApnaMantra.
LIVE from Apr 9 | Broadcast starts 6 PM, Match starts 7:30 PM | Star Sports & Disney+Hotstar VIP pic.twitter.com/6IcKGwy4np
जहां पहले कमर्शियल में धोनी ने रोहित शर्मा को लालची बताया, वहीं दूसरे कमर्शियल में उन्होंने विराट कोहली को गुस्सैल कहा है।
The new Indian spirit that innovates, redefines & achieves greatness is what #VIVOIPL is about!
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 14, 2021
Whose mantra will bring success this time?
Join us in celebrating #IndiaKaApnaMantra.
LIVE from Apr 9| Broadcast starts 6 PM, Match starts 7:30 PM | Star Sports & Disney+Hotstar VIP pic.twitter.com/XiHpNsNnjK
