सम्बंधित जानकारी
- आईपीएल 2021 के एड में धोनी का दिखा मौंक लुक, वीडियो में दिया यह मंत्र
- कभी लंबे बालों के लिए थे मशहूर, मार्शल आर्ट्स फाइटर बनने के लिए धोनी ने मुंडाया सर (फोटो)
- झूलन गोस्वामी ने किया एमएस धोनी जैसा काम और मैदान पर जीता दिल (वीडियो)
- महेंद्र सिंह धोनी बने सर्वश्रेष्ठ गौ-पालक, किसान मेले में मिला अवॉर्ड
- कप्तान कोहली ने की धोनी और लॉयड की बराबरी, कुल टेस्ट जीत में अब सिर्फ इन 3 कप्तानों से हैं पीछे
धोनी के मौंक लुक को दिखे 3 दिन हो गए, फिर भी नहीं रुकी ट्विटर पर मीम्स की बाढ़
शनिवार को ट्विटर पर एक मशहूर स्पोर्ट्स चैनल ने महेंद्र सिंह धोनी का मौंक लुक में फोटो अपलोड किया था। कैप्शन में लिखा था - हम महेंद्र सिंह धोनी के इस अवतार को देखकर आशचर्यचकित हो उठे हैं। यह तस्वीर तो जल्द वायरल हो जाएगी। आपका इस पर क्या ख्याल है।
- our faces since we saw #MSDhoni's new avatar that could just break the Internet! What do you think is it about? pic.twitter.com/Mx27w3uqQh
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 13, 2021
इसके बाद स्टार इंडिया की क्रिएटिव टीम ने बनाए वीडियो की शुरुआत में मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैंप में कुछ बच्चों को बौद्ध भिक्क्षु के रूप में क्रिकेट का ज्ञान देते हुए नजर आए।
इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी बच्चों को लालच का पाठ पढ़ाते हुए नजर आए।धोनी ने बच्चों को हिटमैन रोहित शर्मा का उदाहरण देकर बताया कि जीवन में लालच कितना जरूरी है और इससे जीत की भूख मिटती है।
एक दौर था जब महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल से ज्यादा अपने लंबे बालों के लिए भी मशहूर थे। उस दौर में लड़कियां महेंद्र सिंह धोनी की दीवानी तो थी ही उनकी हेयर स्टाइल पर भी फिदा थी।यही कारण है कि धोनी को बिना बाल के देखकर थाला के फैंस मीम बनाए जा रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की बिना बाल की तस्वीर अब एक मीम टैंपलेट हो चुकी है।सोशल मीडिया पर उनकी इस तस्वीर को लेकर गजब की कलाकारी देखने को मिल रही है।नजर डालतें है कुछ मजेदार ट्वीट्स पर
Monday blues got us like! #LocalVerandah #Msdhoni #Dhoni #Dhonimonk #Memes #Trending #Viral #MondayBlues pic.twitter.com/bI1RRsK4LF
— localverandah (@localverandah) March 15, 2021
— Sarcastic Pulse (@SarcasticPulse) March 14, 2021
— Legal Sarcasm (@legal_sarcasm) March 15, 2021
Dhoni when required rate is below 2 Vs Dhoni when required rate is above 9 pic.twitter.com/8WPCKb5i7C
— Prasad Patil (@Prasad_One8) March 14, 2021
Twitter is pouring memes...
Meanwhile Thala @msdhoni pic.twitter.com/AhTl5KqvFh
— कोयल (@Kaalbhairavee) March 14, 2021
महेंद्र सिंह धोनी को आप पसंद कर सकते हैं या फिर ना पसंद कर सकते हैं लेकिन उनको दरकिनार नहीं कर सकते। यही कारण है कि तीन बार आईपीएल ट्रॉफी उठा चुके थाला इस उम्र के पड़ाव में भी अपने फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है।
जितने भी मीम्स बने हैं उनमें से कुछ हैंडल्स तो धोनी का ही मजाक उड़ा रहे हैं।लेकिन इससे यह बात साबित होती है कि महेंद्र सिंह धोनी अब भी सोशल मीडिया पर एक चर्चा का विषय बने हुए हैं।
ज्यादातर क्रिकेटर संन्यास के बाद चर्चा में नहीं रहते, उनकी फैनडम भी कम हो जाती है लेकिन धोनी एक अपवाद हैं। पिछले साल 15 अगस्त को संन्यास ले चुके धोनी क्रिकेट के अलावा भी सुर्खियों में बने रहे, कभी कश्मीर में आर्मी से जुड़कर तो कभी सर्वश्रेष्ठ गौ पालक का अवार्ड लेकर। यही कारण है कि ट्विटर पर वह हमेशा हिट हैं और रहेंगे। (वेबदुनिया डेस्क)
