गुरुवार, 3 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Feng Shui Coin
Last Updated : शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (12:00 IST)

धन और समृद्धि के लिए फेंगशुई के 3 सिक्के कमाल के हैं, जानिए 6 फायदे

Three Coins of Feng Shui
फेंग शुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों में पर ही आधारित है। आओ जानते हैं सैंकड़ों वस्तुओं में से फेंगशुई के तीन सिक्के के बारे में।
 
 
1. अक्सर घरों में लाल रिबन से बंधे सिक्के द्वार पर लटकाए जाते हैं। इसके लटकाने से घर में धन और समृद्धि आती है।
 
2. मुख्य दरवाजें पर लटकाने से घर में सुख और संपदा आती भी है।
 
3. धन-समृद्धि के लिए धन की पेटी (कैश बॉक्स) में तीन सिक्के रखें, जो भाग्य की अभिवृद्धि में सहायक होंगे।
 
4. कर्ज से छुटकारा दिलाते हैं ये तीन सिक्के। 
 
5. ये तीन सिक्के आप हमेशा अपने पास पर्स में रखकर भी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हो और बनते काम बिगड़ रहे हों तो वह भी बनने लगते हैं।
 
6. इन सिक्कों से नकारात्मक उर्जा दूर होकर घर का वातावरण अच्छा बनाता है। इसके जिस भाग में 4 लिपी का चित्र बना है उसे ऊपर की ओर रखें। इसे सकारात्मक ऊर्जा वाला भाग कहा जाता है। वहीं इसके दूसरे भाग में 2 लिपी का चित्र बना है। इसे नीचे की तरफ रखा जाता है। इसे नकारात्मक ऊर्जा वाला भाग कहा जाता है। 

सूचना : फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र में कुछ अंतर है। अत: फेंगशुई के उपाय आजमाने के पहले किसी वास्तुशास्त्री से सलाह जरूर लें अन्यथा इसके नुकसान भी हो सकते हैं।