dharma sangrah
Sun, 11 Oct 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. वसंत पंचमी
  4. Vasanti Kheer

वासंती खीर : शाही मेवों से बनी‍...

vasant panchami special
सामग्री : 1 लीटर दूध, 2 बड़े चम्मच शकर, 1 चम्मच छोटा जायफल (घिसा हुआ), 1 कटोरी सूखे मेवे मिले-जुले, आधा चम्मच इलायची पावडर, सजाने के लिए केशर के 4 -5 लच्छे। 

विधि : सबसे पहले दूध को भारी पेंदे के बर्तन में लेकर, छानकर धीमी आंच पर दानेदार होने तक पकाएं। अब इसमें शकर व ड्रायफ्रूट्‍स (सूखे मेवे कटे) डालकर गाढ़ी होने तक अच्छे से पकाएं। फिर जायफल व इलायची पावडर डालें और 1-2 मिनट और पकाएं। अब केसर को दूध में घोटें और खीर में मिलाकर कुछ देर उबालें। शाही मेवों से बनी‍ वासंती खीर से पर्व का आनंद लें।
ये भी पढ़ें
डिलीशियस ऑरेंज बासुंदी - वसंत पंचमी के लिए