वेलेंटाइन और रंगबिरंगे गुलाब !
|
यहाँ तक कि किसी अपने को खुश करने के लिए भी फूल दिए जाते हैं और किसी मरीज को अस्पताल में देखने जा रहे हैं तो भी फूल देते हैं। क्या फूल कुछ कहते हैं या अपने रंगों और खुशबू से वे कुछ संदेश दे जाते हैं। जिससे कि वेलेंटाइन डे का महत्व और बढ़ जाता है।
आइए मनाएँ वेलेंटाइन डे को रंगबिरंगी गुलाबों के संग !
व्हाइट रोज : यह मासूमियत का प्रतीक है। यह कहता है कि प्रेम दूत जल्द ही आपके जीवन में आ सकता है। आमतौर पर इस तरह के रंग का गुलाब पिता अपनी बेटी को देते हैं और बेटे अपनी माँ को। यह निर्मल प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
|
रेड रोज : लाल गुलाब रोमांस का प्रतीक है। यह कहता है- आई लव यू। यह जबर्दस्त रंग है और इसमें प्रेम का जज्बा अपना अलग प्रतिनिधित्व करता है। सच्चे प्रेम के लिए यह सबसे मुफीद कहा जा सकता है। ऐसा प्रेम जो जीवनभर चले। इसे देने के बाद यह माना जाता है कि दोनों प्रेमी अब प्रेम के प्रति गंभीर हो चुके हैं।
येलो रोज : यह कहता है कि मुझसे दोस्ती करोगे। यह इसी संदेश का संकेत देता है। आसक्ति और आनंद इसमें मिश्रित है। पीले गुलाब का गुच्छा देना कहता है कि आप हमेशा से मेरे दोस्त थे और रहेंगे। हो सकता है कि कोई आपको जानता नहीं हो। भले ही वह पुरुष हो या महिला। यदि आप उसे ये गुलाब देते हैं तो उसे मित्रता की पहल माना जाएगा।
ऐसे हर किस्म के गुलाब अपना अलग भाव और तीव्रता को प्रदर्शित करता है। इस प्रकार के कुछ फूलों का चयन करके आप भी मनाएँ अपने दोस्तों के साथ रंगबिरंगा वेलेंटाइन...! और करें अपने प्यार का इजहार।

