1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तराखंड
  4. pravasi-uttarakhand-diwas-cm-pushkar-singh-dhami-wishes

प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर CM धामी का खास संदेश, प्रवासियों को बताया देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर

cm pushkar singh dhami
Pravasi Uttarakhand Diwas : उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों को प्रवासी उत्तराखंड दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों को देवभूमि का सच्चा ब्रांड एंबेसडर बताया।
 
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, अपनी जन्मभूमि की मिट्टी से दूर रहकर भी उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं, संस्कारों और गौरवशाली विरासत को अपने हृदय में संजोए रखने वाले सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों को प्रवासी उत्तराखंड दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
 
उन्होंने कहा कि आप सभी हमारे प्रदेश के सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं। आपने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण से देश-दुनिया में देवभूमि उत्तराखंड का मान-सम्मान बढ़ाया है। आपका अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और मातृभूमि से यह अटूट जुड़ाव सदैव बना रहे और आपके योगदान से उत्तराखंंड की पहचान विश्वभर में और अधिक गौरवान्वित हो, यही मंगलकामना है।
अगला लेख
देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी