सम्बंधित जानकारी
- यूपी चुनाव : आज थम जाएगा दूसरे चरण के प्रचार का शोर, कन्नौज में गरजेंगे पीएम मोदी
- उत्तराखंड में PM मोदी का दावा, बोले- इस बार जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी भाजपा...
- उत्तराखंड में तो भाजपा गई, शिवराज का वीडियो हुआ वायरल
- योगी की जीत के लिए इकबाल ने मांगी दुआएं, परमहंस ने की पूजा-अर्चना
- आप के CM फेस भगवंत मान पर पंजाब के अटारी में हमला
उत्तराखंड में सीएम धामी का वादा, सरकार बनते ही लागू करेंगे समान नागरिक संहिता
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शनिवार को राज्य की जनता से वादा किया कि चुनाव जीतते ही समान नागरिक संहिता लागू करेंगे।
उत्तराखंड सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद, न्यायविदों, सेवानिवृत्त लोगों, समाज के प्रबुद्ध जनों और अन्य गणमान्य लोगों की एक कमेटी गठित करेगी, जो उत्तराखंड राज्य के लिए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करेगी।
इस समान नागरिक संहिता का दायरा विवाह, तलाक, जमीन-जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए समान कानून होगा। ये समान नागरिक संहिता संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य में एक ही चरण के तहत 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा।
