शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  4. AAP's CM face Bhagwant Mann attacked in Attari
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (18:15 IST)

आप के CM फेस भगवंत मान पर पंजाब के अटारी में हमला

आप के CM फेस भगवंत मान पर पंजाब के अटारी में हमला - AAP's CM face Bhagwant Mann attacked in Attari
चंडीगढ़। पंजाब के अटारी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान पर हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि मान पर किसी ने पत्थर से हमला किया। 
 
जिस समय मान पर हमला हुआ था, उस समय वे आप उम्मीदवार के समर्थन में रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान कहीं से एक पत्थर आया और उनके चेहरे पर लगा। एक स्थानीय पंजाबी चैनल के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वे काफी देर अपने चेहरे पर हाथ रखे रहे। उन्होंने उस दिशा में भी पलटकर देखा, जहां से यह पत्थर आया था। 
इस हादसे के बाद मान का रोड शो कुछ समय के लिए रुक गया, लेकिन बाद में फिर उन्होंने रोड शो शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने पिछले दिनों मान को आप का मुख्‍यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। 
ओपिनियन पोल में इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी की हवा दिखाई दे रही है। पोल के मुताबिक पंजाब इस बार आप बढ़त बना सकती है। 
ये भी पढ़ें
असम के CM का राहुल पर बड़ा हमला, कहा- क्या हमने आपसे राजीव गांधी का बेटा होने का सबूत मांगा है?