1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Woman MLA accused of being anti-Brahmin

UP : महिला MLA ने लगाया ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप, जनेऊ दिखाने लगे BJP सांसद

Pratibha Shukla
कानपुर देहात। कानपुर देहात में सोमवार को जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक थी। इसमें अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया, जिले के सभी विधायक सहित अधिकारी मौजूद रहे थे। अचानक बैठक से नाराज होकर विधायक प्रतिभा शुक्ला चली गईं। उन्होंने बिना नाम लिए सांसद देवेन्द्र सिंह भोले को ब्राह्मण विरोधी बता दिया। सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कहा है कि मैंने तो विधायिकाजी से कहा है कि मुझसे बड़ा ब्राह्मण भी कोई नहीं है, क्योंकि मैं तो जनेऊ भी पहनता हूं।
 
सरकार को बदनाम करने की साजिश : प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि सोमवार को कानपुर देहात में जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजन विकास भवन में आयोजित किया गया। इसमें परशुराम वाटिका पार्क के निर्माण कार्य को लेकर चर्चा हो रही थी। लेकिन कुछ चंद लोगों द्वारा परशुराम वाटिका पार्क को बनने नहीं दिया जा रहा है। जबकि ब्राह्मण से वोट लेते हैं लेकिन ब्राह्मण की बात नहीं करते। ऐसे ही लोग सरकार को बदनाम करने में जुटे हुए हैं।

 
उन्होंने कहा कि अगर कोई वास्तव में ब्राह्मण है तो उसे परशुराम वाटिका के लिए बात उठानी चाहिए मैं तो कानपुर में रहती हूं। मैं तो कानपुर देहात की वाटिका में सुबह टहलने भी न पाऊं। अगर एक विधायक परशुराम वाटिका की मांग कर रहा है तो क्या वाटिका विधायक की हो जाएगी। हम जो भी काम कराते हैं, विकास के लिए कराते हैं। ऐसा तो है नहीं कि वह विकास कार्य मेरा हो जाएगा। कुछ चंद लोग अपनी बादशाहत बनाए रखने के लिए और सरकार को बदनाम करने के लिए फंड अपना रहे हैं। मुझे यह समझ में नहीं आता है कि सिर्फ और सिर्फ एक ही टाउन एरिया को निशाना क्यों बनाया जा रहा है?
 
उन्होंने कहा कि वे कभी भी ब्राह्मणों की बात नहीं करते हैं और यह कोई पहला वाकया नहीं है। यह चौथा वाकया है, जब उनके द्वारा ऐसा किया गया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को मूर्ख बनाकर उनका वोट तो ले लेते हैं लेकिन ब्राह्मण वाटिका और ब्राह्मण के समर्थन के लिए कभी भी कोई पहल नहीं करते हैं।
 
क्या बोले सांसद? : बीजेपी सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं। मैंने तो विधायक काजी को बोला था कि मुझसे बड़ा ब्राह्मण कोई नहीं है, मैं खुद जनेऊ पहनता हूं। शायद विधायकजी को मालूम नहीं है कि मैंने कानपुर नगर में परशुराम वाटिका के लिए पैसा भी दिया है और निर्माण कार्य में सहयोग किया है। उनका कोई व्यक्तिगत कारण रहा होगा लाभ-हानि का बाकी मुझे जानकारी नहीं है। उन्होंने क्या कहा है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
कालीचरण के बाद तरुण मुरारी बापू की महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी, मामला दर्ज