सम्बंधित जानकारी
- लखनऊ दहलाने की साजिश रचने वाले आतंकियों का क्या है कानपुर कनेक्शन...
- दलित महिला बनी पंचायत प्रमुख, मुख्यमंत्री योगी ने दी इस तरह बधाई...
- उत्तरप्रदेश के 10 बड़े धार्मिक और दर्शनीय स्थल
- उत्तर प्रदेश में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मध्यप्रदेश में रेडअलर्ट
- अयोध्या-मथुरा में बड़े हमले की साजिश रच रहे थे आतंकी, पाकिस्तान में बैठे अपने आका के संपर्क में था हैंडलर
पत्नी को पीटते हुए छत पर ले गया, उठाकर नीचे फेंका, दर्दनाक मौत
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटनाक्रम में पति ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के बीच एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि फतेहपुर कस्बे में काशीराम कालोनी निवासी मुकेश गौतम (35) पत्नी साक्षी (30) के साथ अपने चाचा मिश्रीलाल से सोमवार रात मिलने गया था। यहीं किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि देर रात वह पत्नी को पीटते हुए छत तक लाया और उसे उठा कर नीचे फेंक दिया।
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने घायल साक्षी को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
