1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Unnao road accident, 3 policemen dies

यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत

Unnao road accident
उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के सफीपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात एक ट्रक के पुलिस वाहन पर पलट जाने से 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।
 
पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। एक हेडकांस्टेबल एवं दो महिला कांस्टेबलों की मौक पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल है।
 
पुलिस के अनुसार पुलिस वाहन करूंडी से सफीपुर में एस आर पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल कृष्णकांत यादव और महिला कांस्टेबल शशिकला एवं रीता कुशहवाहा के रूप में हुई है। वहीं, घायल कांस्टेबल आनंद प्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख प्रकट किया और जिले के अधिकारियों को हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों की यथासंभव सहायता करने का निर्देश दिया।
अगला लेख
बड़ा खुलासा, TET में फेल हुए 293 लोगों को 4 माह बाद मिला पासिंग सर्टिफिकेट, 13 गिरफ्तार