1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Sanjeev Jeeva Murder case : shooter vijay yadav connection with nepal

Sanjeev Jeeva Murder : क्या है शूटर विजय यादव का नेपाल कनेक्शन?

Sanjeev Jeeva Murder case
Sanjeev Jeeva Murder case : गैंगस्टर संजीव जीवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया खबरों के अनुसार,  पुलिस पूछताछ में इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर विजय यादव का नेपाल कनेक्शन भी सामने आया है। वह नेपाल के बड़े माफियाओं के संपर्क में था।
 
इस कुख्‍यात गैंगस्टर की हत्या की साजिश मुंबई में रची गई थी। आरोपी विजय यादव ने पैसे के लिए संजीव जीवा की हत्या कर दी। संजीव को रास्ते से हटाने के लिए 20 लाख की सुपारी दी गई थी। एडवांस के रूप में उसे रिवाल्वर के साथ ही 5,000 रुपए मिले थे।
 
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि संजीव जीवा की हत्या से विजय यादव को क्या फायदा हुआ? क्या विजय यादव की संजीव से कोई दुश्मनी थी? क्या मुख्तार गैंग के विरोधी ने संजीव जीवा की हत्या करवाई? विजय यादव किसके इशारे पर काम कर रहा था? 
 
कोर्ट परिसर में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ़ जीवा की गोलियों से भूनकर हत्या का मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। कचहरी के एंट्री गेट पर तैनात इन पुलिसकर्मियों को चेकिंग में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि बुधवार को पेशी के दौरान लाए गए संजीव जीवा की हत्या वकील के भेष में आए आरोपी विजय यादव ने कर दी थी।
अगला लेख
गुजरात हाईकोर्ट ने दिलाई मनुस्मृति की याद, कहा- 17 की उम्र में मां बन जाती थी लड़कियां