शनिवार, 30 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Sanjeev Maheshwari MukhtarAnsari UPPolice Lucknow Court
Written By हिमा अग्रवाल
पुनः संशोधित: बुधवार, 7 जून 2023 (18:44 IST)

UttarPradesh : संजीव जीवा की पत्नी ने RLD से लड़ा था चुनाव, सील हुई थी 4 करोड़ की संपत्ति

लखनऊ। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में आतंक का दूसरा नाम बने कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा का अंत हो गया। जीवा को कोर्ट में शूटर ने गोली मार दी। जीवा ने अपराध की दुनिया से अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की थी। मुजफ्फरनगर जिले में एक साल पहले जिला प्रशासन द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौक पर लगभग 4 करोड़ की संपत्ति सील की गई थी।
यह बेनामी संपत्ति संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी के नाम पर बताई जा रही है। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी ने 2017 का चुनाव सदर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोक दल पार्टी से लड़ा था।
ये भी पढ़ें
BSNL यूजर्स के लिए Good News, सरकार ने 4G और 5G स्पेक्ट्रम के लिए खोला खजाना, दिया 89 हजार करोड़ का पैकेज