सम्बंधित जानकारी
- बैंकों में शुरू हुआ 2000 के नोट बदलने का काम, कुछ शाखाओं में छोटी कतार
- 2000 Note Currency: आज से बदल सकते हैं 2000 का नोट, बैंक में बने काउंटर
- बिना पहचान पत्र के 2,000 के नोट बदले जाने का विरोध, याचिका दायर
- 2 हजार का नोट लेने से मना नहीं कर सकते दुकानदार : RBI
- RBI : नोट बदलने आए लोगों के लिए ‘शेड’ और पानी की व्यवस्था करें बैंक
रामगोपाल यादव ने 2,000 के नोट बंद करने को बताया तुगलकी फरमान
Ram Gopal Yadav: इटावा (यूपी)। समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य (Rajya Sabha member) रामगोपाल यादव ने 2,000 रुपए के नोट को बदलने के सरकार के फैसले को तुगलकी फरमान करार दिया और इसे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पराजय से ध्यान हटाने का हथकंडा बताया।
यादव ने मंगलवार को यहां बातचीत में 2,000 रुपए का नोट जमा करने के सरकार के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने इतिहास में पढ़ा है कि मुहम्मद तुगलक अपनी राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद ले गया था और वहां पीने के पानी की कमी बताकर दिल्ली को वापस राजधानी बना दिया था। उसी तुगलकी फरमान की तरह 2,000 की नोटबंदी भी है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में 500 और 1,000 रुपए के नोट बंद करके 500 और 2,000 रुपए के नोट की छपाई की गई। केवल 2,000 के नोट छपाई पर ही 1500 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। अब ये सब बरबाद होगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की बुरी हार की तरफ से जनता का ध्यान हटाने के लिए यह हथकंडा अपनाया गया है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
