शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. prayagraj crime news
Written By
Last Modified: शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (08:56 IST)

प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, घर में लगाई आग

प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, घर में लगाई आग - prayagraj crime news
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में कुछ लोगों ने एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने मृतक के घर में आग भी लगा दी।
 
पुलिस के अनुसार, थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शुक्रवार को रात हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। हमलावरों ने 5 साल की बच्ची साक्षी को भी नहीं छोड़ा। हमले में घायल साक्षी को प्रयागराज के स्वरूपरानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
 
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सभी मृतक घर के बरामदे में सो रहे थे। घर के भीतर से धुंआ उठता भी पाया गया। जिसे पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया। मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं।
 
यह पता नहीं चल सका है कि हत्या किसने और क्यों की? पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। मामले की जांच कर रही है। 
ये भी पढ़ें
कोरोना की पुनर्वापसी की आहट, बूस्टर डोज लगवाने के लिए उमड़ पड़े लोग