1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. muradabad crime news : 2 people dies with 1 bullet

पति ने पत्नी को गले लगाकर पीछे से मारी गोली, दोनों की मौत

muradabad crime news
Muradabad crime news : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गले लगाया और पीछे से गोली मार दी। गोली दोनों के सीनों को चीरती हुई आरपार हो गई, इसके चलते दोनों की मौत हो गई।
 
पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच झगड़े पिछले एक सप्ताह में बढ़ गए थे क्योंकि सुमन से एक शादी समारोह के दौरान एक मोबाइल फोन खो गया था।
 
पति का नाम अनेक पाल जबकि पत्नी का नाम सुमन पाल था। अनेक पाल की आयु लगभग 40 साल जबकि सुमन पाल की उम्र तकरीबन 38 वर्ष थी। दोनों चंडीगढ़ में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते थे और अपने पैतृक स्थान मुरादाबाद आए थे। दंपत्ति के परिवार में 4 बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और तीन बेटे हैं।
 
पुलिस अधीक्षक (मुरादाबाद ग्रामीण) संदीप कुमार ने कहा कि घटना 13 और 14 जून की दरमियानी रात बिलारी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में दंपत्ति के घर पर हुई। दंपति के परिजनों, परिचितों और बच्चों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। पिछले कुछ समय से वे काफी झगड़ रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि 13 जून की रात को, अनेक पाल ने घर पर प्रार्थना की और फिर अपनी पत्नी को गले से लगाकर उसे गोली मार दी। वही गोली अनेक पाल के सीने में लगी और आर-पार हो गई। दोनों गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
गुजरात और राजस्थान में भारी वर्षा की संभावना, कच्छ में चलेगी 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा