सम्बंधित जानकारी
- सतपुड़ा भवन की आग पर सियासत, कांग्रेस का दावा, भ्रष्टाचार की फाइलों को जलाया गया, सरकार ने आरोपों को नकारा
- पुरोला में सांप्रदायिक तनाव : पूर्व नौकरशाहों ने मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखा एक खुला पत्र
- खरगे बोले, मोदी सरकार कर रही प्रतिशोध की राजनीति लेकिन विपक्षी दल झुकेंगे नहीं
- हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट, कर्मचारियों की सैलरी के भी पैसे नहीं
- पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने की अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की मांग, विवाद बढ़ा
UP Crime News: यूपी में सोते समय किसान की गला रेतकर हत्या
मुजफ्फरनगर (यूपी)। जिले के मंसूरौर पुलिस थाना अंतर्गत सोहजनी तगन गांव में सोमवार की रात एक किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापति ने आज बुधवार को यहां बताया कि 50 वर्षीय किसान संदीप त्यागी का गला कटा शव आज उसके घर में पाया गया। कल रात सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
