1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Munavwar Rana Anand Swaroop Shukla, uttarpradesh

मुनव्वर का योगी के मंत्री को जवाब, 1947 में हिन्दुस्तान के इश्क में रुके मुसलमान, टुकड़े कराने नहीं

Munavwar Rana
लखनऊ। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले योगी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा को लेकर विवादित बयान दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि  उनके जैसे लोगों को प्रदेश ही नहीं देश छोड़कर जाना होगा। वैसे लोग एनकाउंटर में मारे जाएंगे जो भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे।
 
शुक्ला ने कहा कि मुन्नवर राणा उन लोगों में से हैं, जो 1947 के बंटवारे के बाद भारत में रुक गए थे और देश को अंदर से तोड़ने की साजिश रचने वालों में शामिल हो गए।
 
कुछ दिनों पहले मुनव्वर राणा ने कहा था कि यदि योगी आदित्यनाथ प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बने तो वे उत्तर प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे। मुनव्वर ने कहा था कि वे यह भी मान लेंगे कि अब यूपी मुसलमानों के लिए रहने लायक नहीं है।
 
मुनव्वर राणा ने शुक्ला के बयान का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 1947 में जो मुसलमान रुके, वे हिन्दुस्तान के इश्क में रुके, देश के टुकड़े कराने नहीं।
अगला लेख
YouTube से यूजर्स को होगी और ज्यादा कमाई, कंपनी ने जोड़ा Super Thanks फीचर