1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Monkey fond of liquor in UPs Rae Bareli

रायबरेली का दारूबाज बंदर, लोगों से छीन लेता बीयर केन, और फिर गटागट...

शराब का शौकीन बंदर
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक बंदर बड़ी चर्चा में है, जो बीयर का शौकीन है। इतना ही नहीं वह शराब की दुकान पर पहुंचने वाले लोगों के हाथ से बीयर की केन छीन लेता है और गटागट पी जाता है। सोशल मीडिया पर इस बंदर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
 
वीडियो रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के अचलगंज इलाके का बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब इस शराबी बंदर का शौक पूरा नहीं हो पाता है तो यह शराब की दुकान पर काफी हंगामा करता है। कई बार तो यह लोगों के हाथ से बीयर केन छीन लेता है और गटागट पी जाता है। 
 
शराब दुकानदार की अपनी अलग पीड़ा है। उसका कहना है कि हमने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं है। बंदर की हरकतों से धंधे पर भी असर पड़ा है। जब इस बंदर को भगाने की कोशिश की जाती है तो यह काटने की कोशिश भी करता है। 
 
दूसरी ओर, लोगों ने ट्‍विटर पर मजेदार कमेंट किए हैं। राजा बाबू ने लिखा- बंदरों का कबीर सिंह। वहीं एक अन्य ने लिखा- कबीर सिंह भी तो बंदर ही था। एक अन्य ट्‍विटर हैंडल से बड़ा ही मजेदार कमेंट किया गया- दिल्ली में होता तो आज गाड़ी तेरा भाई चलाएगा बोलकर लोगों की गाड़ियां भी हथिया लेता पौव्वे के साथ।
 
बीइंग श्रीराम नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- यही केजरीवाल के फ्री मॉडल के नुकसान हैं। इस बंदर की तरह लोग फ्री का आनंद तो ले रहे हैं, लेकिन केजरीवाल कब उनके दिमाग और ज्ञान को बर्बाद कर देगा पता भी नहीं चलेगा। इस बंदर की हालत दिल्ली और पंजाब के लोगों जैसी है। कुछ लोगों ने तो मीडिया पर कटाक्ष किए कि उनके पास कुछ दिखाने के लिए नहीं है। इसलिए इस तरह की खबरें दिखा रहे हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
अगला लेख
चिराग के BJP का प्रचार करने पर नीतीश ने कहा- मेरी कही गई सारी बातें सही साबित हुईं