• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. terence lewis break his silence on controversial video claiming touching nora fatehi
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022 (17:36 IST)

क्या टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही को गलत तरीके से छुआ? कोरियोग्राफ ने सफाई में कही यह बात

क्या टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही को गलत तरीके से छुआ? कोरियोग्राफ ने सफाई में कही यह बात | terence lewis break his silence on controversial video claiming touching nora fatehi
बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और एक्ट्रेस नोरा फतेही साथ में डांस रियलिटी शो को जज करते नजर आ चुके हैं। कुछ साल पहले टेरेंस लुईस और नोरा फतेही का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। टेरेंस पर आरोप लगे थे कि उन्होंने नोरा को आपत्तिजनक तरीके से छुआ है।

 
यह घटना रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में हुई थी। शो में टेरेंस जज के रूप में थे और उस एपिसोड में नोरा बतौर गेस्ट पहुंची थीं। अब इस वीडियो को लेकर टेरेंस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सफाई दी है। टेरेंस लुईस ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट पर अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। 
 
टेरेंस लुईस ने कहा, यह एक साधारण स्थिति थी। शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी आए थे। गीता कपूर को लगा कि उनका अभिवादन करने के लिए हमें पूरा नमस्कार करना होगा। उस हफ्ते मलाइका अरोरा को कोविड था और नोरा ने गेस्ट जज के रूप में एंट्री की थी। 
 
उन्होंने कहा, हमने सम्मान के रूप में नमस्कार किया, लेकिन अचानक गीता को लगा कि यह काफी नहीं है और हम चाहते हैं कि हम और अच्छे से करें। इसलिए हमने उनके निर्देशों का पालन किया। मुझे यह भी याद नहीं कि मेरे हाथ ने उन्हें (नोरा) छुआ था या नहीं।
 
टेरेंस ने कहा, नोरा चूंकि मलाइका की जगह शो में आई थीं, इसलिए वह उनसे काफी फ्रेंडली थे और दोनों साथ में डांस करते थे। दो हफ्ते पहले, नोरा शो में आई थीं और मुझे उनके साथ डांस करने के लिए कहा था। मैं ऐसा कुछ क्यों करना चाहूंगा, जब चारों ओर चार कैमरे हों? यह बहुत चीप है, आप ऐसा नहीं कर सकते। मुझे सोशल मीडिया पर लोगों ने बहुत बुरा-भला कहा।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
विवाह में क्या छिपा है? जानकर लोटपोट हो जाएंगे