1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Minor girl gang-raped by 6 people in Badaun UP

यूपी में नाबालिग लड़की से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की मां को बुरी तरह पीटा

Rape
बदायूं (उत्तर प्रदेश)। जिले के बिसौली थाना क्षेत्र में शौच के लिए खेत में गई एक किशोरी के साथ 6 लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
 
बुधवार को मिली तहरीर के आधार पर पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की रात बिसौली थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय एक लड़की अपनी मां के साथ घर से कुछ दूरी पर खेत में शौच के लिए गई थी। तहरीर के अनुसार, इसी दौरान आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और विरोध करने पर उन्होंने पीड़िता की मां को मारा-पीटा जिससे वह बेहोश हो गई। 
 
तहरीर के अनुसार, आरोपी किशोरी को नजदीक में स्थित एक सुनसान जगह ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि लड़की के चीखने-चिल्लाने पर लोग मौके पर पहुंचे और कुछ आरोपियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी।
 
पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इसरार नामक एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था और कुछ देर बाद दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
अगला लेख
HP ने लॉन्च किया Chromebook 15.6 लैपटॉप, कीमत 30 हजार से कम, छात्रों की जरूरतों को करेगा पूरा