बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Mathura crime news
Written By
Last Modified: शनिवार, 27 नवंबर 2021 (08:22 IST)

मथुरा में भेलपूरी बेचने वाले ने लगाया 300 लोगों को चूना, 5 करोड़ लेकर हुआ फरार

मथुरा में भेलपूरी बेचने वाले ने लगाया 300 लोगों को चूना, 5 करोड़ लेकर हुआ फरार - Mathura crime news
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में नौहझील कस्बा निवासी एक भेलपुरी बेचने वाला करीब 300 लोगों को 5 करोड़ का चूना लगाकर भाग गया है। जालसाजी का पता लगने के बाद लोगों ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज कराया है।
 
पुलिस के अनुसार, नरेंद्र पुजारी नौहझील कस्बे में पिछले 16 वर्षों से भेलपुरी का ठेला लगाता था। वह बहुत ही व्यवहार कुशल था। उसने अपने धंधे के साथ लोगों को झांसे में लेकर मासिक रूप से पैसे जमा करने वाली कई कमेटियां बनाईं और ज्यादा ब्याज का लालच देकर लोगों से रुपए जमा कराने लगा।
 
धीरे-धीरे करीब 300 लोग उसके झांसे में आ गए। लोगों का कहना है कि वह अब तक जिससे भी किसी भी काम के लिए रकम लेता था, उसे समय पर पूरे ब्याज के साथ लौटा देता था। इसीलिए उस पर लोगों का विश्वास बन गया था।
 
वह 20 नवम्बर की रात अचानक गायब हो गया। लोगों ने उसकी पत्नी से मुलाकात कर उसके बारे में जानना चाहा तो उसने भी कह दिया कि उसे नहीं मालूम वह कहां गया है। जब 6 दिन तक उसके बारे में कुछ पता न चला तो लोगों ने शुक्रवार को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
 
ये भी पढ़ें
Weather : देश में मौसम ने बढ़ाई चिंता, दक्षिण में वर्षा तो कश्मीर में शीतलहर