शनिवार, 30 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. India New Zealand match Kanpur, spectator eating paan goes viral
Written By
पुनः संशोधित: गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (21:12 IST)

कानपुर मैच में पान खाता हुआ दर्शक वायरल, कवि कुमार विश्वास भी टिप्पणी करने से खुद को नहीं रोक पाए

खइके पान बनारस वाला... चली आना तू पान की दुकान पर... जैसे फिल्मी गानों ने काफी धूम मचाई थी, लेकिन कानपुर में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के दौरान पान खाते हुए एक दर्शक का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
दरअसल, यह दर्शक मुंह में पान (या फिर गुटखा) दबाए फोन बड़ी ही विचित्र भाव-भंगिमा में बात कर रहा है। इस दर्शक का यही अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 
 
ऐसा कहा जाता है कि कानपुर के लोग दो बातों के लिए काफी मशहूर हैं। एक बकैती और दूसरा गुटखा या पान खाने की बात। बकैती मतलब ज्यादा बक-बक करना। वीडियो में यह शख्स कुछ कहते हुए दिख रहा है, लेकिन इसकी आवाज सुनाई नहीं दे रही। इस व्यक्ति के पास एक महिला भी बैठी हुई है। 

ये भी पढ़ें
संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी, कांग्रेस के तरकश में कई तीर