सम्बंधित जानकारी
- Kashmir Target Killings पर एक्शन में सरकार, अमित शाह की बड़ी बैठक, IB, NIA, सेना व CRPF के बड़े अधिकारी कश्मीर में कर रहे हैं कैंप
- ‘गोरखा रेजिमेंट’ की बहादुरी का ‘हिटलर’ ने भी माना था लोहा
- रेल रोको आंदोलन को लेकर छावनी में तब्दील हुए रेलवे स्टेशन व आउटर
- बांग्लादेश : क्यों निशाने पर हैं हिन्दू मंदिर और पूजा मंडप?
- आपदा प्रबंधन की टीम समेत जिलाधिकारियों से प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली सीमएम धामी ने
UP: कोर्ट में दिनदहाड़े वकील की हत्या, आरोपी की तलाश जारी
शाहजहांपुर। उत्तरप्रदेश में एक सनसनीखेज वारदात में शाहजहांपुर में एक वकील की दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है। यहां कोर्ट की तीसरी मंजिल पर एक वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है और आरोपी अपना देसी तमंचा वहीं छोड़कर भाग गया।
आज सोमवार को करीब 11 से 12 बजे के बीच उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर की कोर्ट में एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी है। अब तक आई जानकारी के मुताबिक आरोपी ने वकील को गोली मारी और अपने देसी तमंचा वहीं छोड़कर भाग निकला।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है, साथ ही शव के पास मिले तमंचे को भी जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है और जांच की शुरुआत कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाश रही है।
