1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Kangana Ranaut in Mathura

CM योगी से कंगना रनौत को उम्मीद, कराएंगे भगवान श्री कृष्ण के ’मूल जन्मस्थान’ के दर्शन

Kangana Ranaut
मथुरा। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि वह मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण के ‘मूल जन्म स्थान’ का दर्शन कराएंगे।
 
बॉलीवुड अभिनेत्री शनिवार को वृंदावन और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन के बाद कंगना ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म उस स्थान पर है जहां पर इस समय ईदगाह मौजूद है।
 
उन्होंने कहा कि वह पहली बार मथुरा- वृंदावन आई हैं और वह कृष्ण की भक्त हैं। मुझे मक्खन का प्रसाद मिला है। ठाकुर जी के दर्शन करके बहुत अच्छा लगा।
 
मथुरा के कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दर्शन करने के बाद कंगना ने कहा कि भगवान के दर्शन किए। वहां जेल है। बताया जा रहा है कि ऐसी 6 जेल और हैं जो ईदगाह के नीचे हैं। अभी तो वह बंद है। उम्मीद है कि योगी जी वहां भी दर्शन कराएंगे।
 
उनकी बातों से लोगों के आहत होने के सवाल पर कंगना ने कहा कि मेरी बातें उन्हीं को बुरी लगती हैं जिनके दिल में चोर है।लेकिन जो लोग सच्चे हैं, बहादुर हैं, देशभक्त हैं, राष्ट्र के बारे में बात करते हैं, उन लोगों को मेरी सारी बातें सही लगेंगी। कुछ भी गलत नहीं लगेगा।
 
अगला लेख
कमजोर पड़ा तूफान जवाद, 3 राज्यों को मिली राहत, भारी बारिश की चेतावनी