1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. dog bites 10 students in Uttar Pradesh

रेबीज से संक्रमित कुत्ते ने स्कूल जा रहे 10 बच्चों को काटा, गुस्साए ग्रामीणों ने ली जान

Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में स्कूल जा रहे 10 बच्चों को रेबीज से संक्रमित के कुत्ते ने काट लिया। हालांकि बाद में गुस्साएं ग्रामीणों ने पीट-पीटकर कुत्ते की जान ले ली।
 
ग्राम प्रधान मुबारक अली ने बताया कि घटना कैराना पुलिस थानांतर्गत जहानपुर गांव में शुक्रवार को हुई जब संक्रमित कुत्ते ने बच्चों को काट लिया।
 
उन्होंने कहा कि चार बच्चों - सादिक (4 साल), महक (4 साल), इंशा (10 साल) और श्याम (7 साल) को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित गांववालों ने कुत्ते को मार दिया।
 
अगला लेख
बोले गृहमंत्री अमित शाह, Article 370 समाप्त होने के बाद से है कश्मीर में शांति, हो रहा है निवेश