1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. In Uttar Pradesh after beating wife was hung upside down from ceiling

UP : पिटाई के बाद पत्नी को छत से उलटा लटकाया, पति समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

In Uttar Pradesh after beating wife was hung upside down from ceiling
Bareilly Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने पत्नी की पिटाई करने के बाद उसे घर की छत से उलटालटकाने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पड़ोसियों के समय पर हस्तक्षेप करने से महिला की जान बच गई। पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को पति समेत 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना 2 दिन पहले मंगलवार रात करीब 10 बजे की है।
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों के समय पर हस्तक्षेप करने से महिला की जान बच गई। पुलिस के मुताबिक, घटना 2 दिन पहले मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने बताया, पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को पति समेत 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी नितिन सिंह (40) ने पहले अपनी पत्नी डॉली (38) पर हमला किया और फिर उसे जान से मारने की नीयत से छत से उलटा लटका दिया। पुलिस ने बताया कि शोर सुनकर पड़ोसी तुरंत इकट्ठा हुए और महिला को पकड़कर सुरक्षित नीचे उतारा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
पुलिस ने बताया कि डॉली की शादी 12 साल पहले नितिन सिंह से हुई थी। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नितिन सिंह, उसके भाई अमित सिंह, अमित की पत्नी और उनकी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
तुर्किए पर भारत के तीखे तेवर, पाकिस्तान की हिमायत पड़ी भारी, विश्वविद्यालयों ने तोड़े रिश्ते, राजदूत समारोह स्थगित