9 दिन बाद हाथरस में फिर दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौत, 16 घायल
बताया जा रहा है कि बस चंडीगढ़ से बांगरमऊ जा रही थी। सुबह करीब साढ़े 5 बजे बस ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थी। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंच गए।
हाथरस के DM आशीष कुमार ने बताया कि हादसा आज तड़के हुआ और पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है और करीब 16 लोग घायल हैं। घायलों को अस्तपाल में भर्ति कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस में ही 2 जुलाई को भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस एफआईआर में भोले बाबा की जगह उनके सेवादार देवप्रकाश मधुकर को आरोपी बनाया गया है। मामले की SIT जांच में आयोजकों के साथ ही अधिकारियों की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें