सम्बंधित जानकारी
- इस बार बच गई अहमदाबाद की 'आयशा', पति से त्रस्त होकर आत्महत्या करने पहुंची थी रिवर फ्रंट
- मृत भाजपा नेता के परिजनों से मिले अमित शाह, बताया- राजनीतिक हत्या
- हैदराबाद में ऑनर किलिंग, मुस्लिम से शादी करने पर हिंदू युवक की हत्या, वारदात का वीडियो वायरल
- कब्रिस्तान में जीवित हो उठी लाश! पति दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार
- दोस्त की शादी में नाच रहा था, रांची में युवक की गोली मारकर हत्या
UP: पिता ने शराब के नशे में किया बलात्कार, बेटी ने कर ली आत्महत्या
बांदा (उत्तरप्रदेश)। उत्तरप्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया जिसके बाद लड़की ने फांसी लगा ली।
बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने शनिवार को बताया कि मरका थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में गुरुवार की रात अपनी 18 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। घटना के बाद शुक्रवार को लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
