1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. crime news : murder of man in ranchi

दोस्त की शादी में नाच रहा था, रांची में युवक की गोली मारकर हत्या

crime news
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में मंगलवार की रात अपने दोस्त की शादी में नाच रहे एक युवक की कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
वारदात में मारे गए युवक की पहचान हजारीबाग के जगदीश यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को हजारीबाग के कटकमकांडी से रांची के डोरंडा स्थित न्यू सचिवालय कॉलोनी में एक बारात आई थी जिसमें जगदीश यादव भी आया था।
 
देर रात करीब 2 बजे जगदीश अपने कुछ साथियों के साथ बारात में नाच रहा था उसी समय वहां आए 2 अज्ञात लोगों ने उसपर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और वहां से फरार हो गए। जगदीश को उसके दोस्तों ने रिम्स अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
पुलिस को सीसीटीवी फुटेट में गोली मारने वाले अपराधियों की वीडियो मिली है। उसकी मदद से अपराधियों की पहचान तथा गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
अगला लेख
Weather Update: राजधानी दिल्ली में गर्मी से मिली राहत, आज चल सकती है धूलभरी आंधी