सम्बंधित जानकारी
- पटियाला में हिंसा के बाद पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज, IG-SSP का तबादला
- डांस के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद नाबालिग ने कर दी युवक की हत्या
- गुजरात में 450 करोड़ रुपए की 90 किलो हेरोइन जब्त, तस्करों ने अपनाया था अनोखा तरीका...
- राणा दंपति को खाना होगा जेल का खाना, कोर्ट ने खारिज की याचिका
- हनुमान चालीसा विवाद : महाराष्ट्र सरकार को चुनौती देने की थी साजिश, मुंबई पुलिस ने किया यह दावा...
नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म, पेट दर्द हुआ तो पता चला गर्भवती है
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग से कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गुरुवार को कसारवडवली पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (एन) (बलात्कार), भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी बतौर साफसफाई कर्मी के तौर पर कार्यरत था और पिछले 3 साल से पीड़ित परिवार के साथ रहता था। पीड़िता जब भी घर में अकेली होती थी आरोपी कथित तौर उससे बलात्कार किया करता था। कुछ समय पहले लड़की ने जब पेट दर्द की शिकायत की तो उसे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद पता चला कि वह 3 महीने की गर्भवती है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी मां को बार-बार दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इस संबंध में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
