1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. gujarat 17 schools bomb threat ahmedabad vadodara email alert
Last Modified: अहमदाबाद/ वडोदरा , सोमवार, 16 फ़रवरी 2026 (12:54 IST)

गुजरात के 17 स्कूलों को बम धमकी: अहमदाबाद-वडोदरा में स्कूल खाली, जांच तेज

bomb disposal squad in school after bomb threat
Gujarat School Bomb Threat : गुजरात में अहमदाबाद और वडोदरा के 17 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह ईमेल पर मिली धमकी में कहा गया कि भारत खालिस्तान बनेगा। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आई। स्कूलों को खाली कराकर जांच की जा रही है।
 
गुजरात की मंत्री रीवाबा जडेजा ने कहा कि सरकार बम की धमकियों को लेकर गंभीर है। स्कूलों और दूसरी जगहों को मिली सभी धमकियों को गंभीरता से लिया गया है। राज्य सरकार बम की धमकियों की जांच कर रही है।
 
वडोदरा के DCP एंड्रयू मेकवान ने कहा कि हमारे जोन के 3 स्कूलों में ये थ्रेट मेल मिला है जिसकी जांच चल रही है। हमारी टीमें स्कूल में है। सभी स्कूलों की जांच चल रही है। अभी तक हमें कुछ भी नहीं मिला है। मेल में खालिस्तान की बात की गई है, मेल के सोर्स की जांच चल रही है। साइबर टीम काम कर रही है।
 
अहमदाबाद के डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर ने भी कहा कि अहमदाबाद के कई स्कूलों को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे मेल में भारत को खालिस्तान बनाने का भी जिक्र था। 
 
गौरतलब है कि दिल्ली समेत देश के कई शहरों में पहले भी कई बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
सफाई नहीं, इस्तीफा : क्या यौन अपराधी एपस्टीन से संबंध रखने वाले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पीएम मोदी के लिए बनेंगे मुसीबत?