सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली के सरकारी स्कूल का शिक्षिका व छात्रा का मजेदार डांस वीडियो वायरल
- कहीं आपके फोन में वायरस तो नहीं? इस तरह पहचानें और करें ये खास उपाय
- ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, बोलीं- रोज कोई न कोई उनकी याद दिला देता है
- दूल्हे को डांस करना पड़ा महंगा, दुल्हन के पिता ने लिया यह अजीब फैसला
- इंदौर में 2 सगी बहनें 'बालिका वधू' बनने से बचीं, आश्रय स्थल भेजी गईं
डांस के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद नाबालिग ने कर दी युवक की हत्या
नागपुर। कभी-कभी मामूली सी बात पर भी कुछ लोगों का पारा इतना चढ़ जाता है कि वे कानून हाथ में लेने से भी नहीं चूकते। महाराष्ट्र के नागपुर में एक नाबालिग ने एक युवक को चाकू से वार करके मौत के घाट उतार दिया। बात सिर्फ इतनी सी थी कि दोनों एक शादी में आसपास डांस कर रहे थे, उसी दौरान युवक ने कथित तौर पर लड़के को धक्का दे दिया था। इससे लड़के के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने युवक की हत्या ही कर दी।
मृतक की पहचान राहुल गायकवाड़ के रूप में हुई है। उसकी उम्र 27 साल थी। घटना गुरुवार शाम को हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों नागपुर के कटोल इलाके में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। जब वो डांस कर रहे थे, उसी समय राहुल ने कथित तौर पर लड़के को साइड करते हुए धक्का दे दिया था। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
इस बात पर नाबालिग लड़के का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने आव देखा न ताव और राहुल पर चाकू से वार कर दिए। पुलिस ने बताया कि राहुल को जख्मी हालत में मायो अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान राहुल ने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा जांच जारी है।
