1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Drunken husband killed his wife

UP: शराबी पति बना हैवान, लोहे की छड़ से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

Maharajganj
महराजगंज (यूपी)। जिले के मेदनीपुर गांव में घरेलू विवाद में लोहे की छड़ से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान हेमंत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हेमंत शराब पीने का आदी है जिस पर उसकी पत्नी प्रतिभा (35) आपत्ति करती थी।
 
घुघली थाने के प्रभारी नीरज राय ने बताया कि शुक्रवार रात को मेदनीपुर गांव में हेमंत और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसके बाद पति ने लोहे की छड़ से अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटा। घायल प्रतिभा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
कपिल सिब्बल ने बताया- 2024 के चुनावों के लिए किन 4 योजनाओं पर काम कर रही है भाजपा?