सम्बंधित जानकारी
- Amaranth Yatra 2023 : इस बार 66 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा, मेडिकल फिटनेस और सर्टिफिकेट हुआ अनिवार्य
- Chardham Yatra 2023 : चारधाम यात्रा में बारिश से पड़ा खलल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
- Manish Sisodia : मनीष सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, AAP करेगी दिल्ली हाईकोर्ट में अपील
- बंगाल में हावड़ा के काजीपाडा में फिर पथराव, निषेधाज्ञा लागू
- देश के 16000 जौहरियों को राहत, पुराने हॉलमार्क वाले आभूषण बेच सकेंगे
असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने केजरीवाल को दी मुकदमे की धमकी, जानिए क्या है मामला...
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को असम दौरे पर जा रहे हैं। असम यात्रा से पहले ही वहां के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने केजरीवाल को मुकदमें की धमकी दी है।
सरमा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कायर की तरह विधानसभा में बोल रहे हैं। केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा में किसी के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए जहां आप जानते हैं कि वह इंसान बचाव करने के लिए नहीं है।
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल को 2 अप्रैल को असम आने दीजिए और यह कहने दीजिए कि हिमंता बिस्व सरमा के खिलाफ मामले दर्ज हैं। मैं उनके खिलाफ केस दर्ज करा दूंगा। जैसा मैनें मनीष सिसोदिया के खिलाफ किया था।Mr Arvind Kejriwal is a coward who's hiding behind the veil of immunity in Delhi Assembly and uttering white lies.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) March 31, 2023
Let him say there's a corruption case pending against me outside the Assembly premise and I will sue him in the same manner I did with his colleague Manish Sisodia. pic.twitter.com/nXLBPrxBUW
उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में उनके खिलाफ कोई मामला नहीं है। सिर्फ कुछ कांग्रेसियों ने झूठे मुकदमें दर्ज कराए हैं। केजरीवाल ने झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का काम किया है।
केजरीवाल 2 अप्रैल को असम के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा में कहा था कि हिमंता बिस्व सरमा के खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।
