बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. India exports defense worth Rs 15,920 crore in 2022-23
Written By
Last Updated : शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (11:18 IST)

राजनाथ बोले, भारत ने 2022-23 में 15,920 करोड़ रुपए का किया रक्षा निर्यात

राजनाथ बोले, भारत ने 2022-23 में 15,920 करोड़ रुपए का किया रक्षा निर्यात - India exports defense worth Rs 15,920 crore in 2022-23
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में 15,920 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो अब तक सर्वाधिक है। उन्होंने इस वृद्धि को उल्लेखनीय उपलब्धि बताया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2021-22 में देश का रक्षा निर्यात 12,814 करोड़ रुपए था।
 
सिंह ने ट्विटर पर कहा कि भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में 15,920 करोड़ रुपए के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गया। यह देश के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायक नेतृत्व में हमारा रक्षा निर्यात तेजी से बढ़ता रहेगा।
 
सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक भारत ने 2020-21 में 8,434 करोड़ रुपए, 2019-20 में 9,115 करोड़ रुपए और 2018-19 में 10,745 करोड़ रुपए के सैन्य हार्डवेयर का निर्यात किया था। 2017-18 में देश का कुल रक्षा निर्यात 4,682 करोड़ रुपए और 2016-17 में 1,521 करोड़ रुपए का था।
 
केंद्र सरकार ने 2024-25 तक 1,75,000 करोड़ रुपए के रक्षा हार्डवेयर के उत्पादन के साथ ही रक्षा निर्यात को 35,000 करोड़ रुपए तक ले जाने का लक्ष्य तय किया है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
महंगा पड़ा ऑनलाइन 'रोमांस', लगा डेढ़ लाख का चूना