सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. America's prestigious museum will return 15 sculptures to India
Written By
Last Updated : शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (11:48 IST)

भारत को 15 मूर्तियां लौटाएगा अमेरिका का प्रतिष्ठित संग्रहालय

15 sculptures from New York
न्यूयॉर्क। अमेरिका का प्रतिष्ठित मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट भारत को 15 मूर्तियां लौटाएगा। उसने यह कदम तब उठाया है, जब उसे पता चला है कि ये मूर्तियां भारत से गैरकानूनी तरीके से अमेरिका लाकर बेची गई थीं। संग्रहालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि वह 15 मूर्तियां भारत सरकार को लौटाएगा।
 
इन मूर्तियों में पहली शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 11वीं ईस्वीं की मूर्तियां शामिल हैं, जो टेराकोटा, तांबे और पत्थर से बनी हैं। ये सभी मूर्तियां कुख्यात डीलर सुभाष कपूर ने बेची थीं, जो अभी भारत में जेल की सजा काट रहा है।
 
बयान में कहा गया है कि संग्रहालय पुरातात्विक कला वस्तुओं को जिम्मेदार तरीके से अधिग्रहीत करने के लिए प्रतिबद्ध है। संग्रहालय संदिग्ध डीलरों से मिली प्राचीन वस्तुओं के इतिहास की सक्रियता से समीक्षा कर रहा है। वह भारत सरकार के साथ अपने दीर्घकालीन संबंधों को काफी अहमियत देता है और इस मामले को सुलझाना चाहता है।
 
इसमें कहा गया है कि संग्रहालय ने 2015 में कपूर से खरीदी गईं वस्तुओं के बारे में डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी से संपर्क किया था और उसे मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय द्वारा सुभाष कपूर के खिलाफ की गई आपराधिक जांच के परिणामस्वरूप आज इस मामले में कार्रवाई करके बहुत खुशी हो रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, 7 दिन में मिले 16 हजार से ज्यादा नए मरीज