सम्बंधित जानकारी
- Bilkis Bano Case : दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिलकिस बानो, दोबारा जेल भेजने की मांग
- केरल : चलती कार में 19 साल की मॉडल से गैंगरेप, महिला समेत 4 लोग गिरफ्तार
- MP में 2 सगी बहनों का अपहरण कर किया बलात्कार, नाबालिग समेत 2 आरोपी पकड़ाए
- सहेली ने डीजे पार्टी में आरोपियों से मिलवाया, चलती कार में मॉडल से बलात्कार
- ऑस्ट्रेलिया में युवती का बलात्कार करने की कोशिश करने वाले इस श्रीलंकाई क्रिकेटर को मिली जमानत
UP: 6 वर्षीय बच्ची का बलात्कारी और हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद (यूपी)। गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके में 6 साल की एक बच्ची को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने और फिर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित आश्रम रोड इलाके के रहने वाले 20 वर्षीय सोनू गुप्ता के रूप में की गई थी। उन्होंने बताया कि गुप्ता को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त (हिंडन पारीय) दीक्षा शर्मा ने बुधवार को यहां बताया कि पिछली 1 दिसंबर को साहिबाबाद क्षेत्र से 6 साल की एक बच्ची लापता हो गई थी। उन्होंने बताया कि बच्ची का शव अगले दिन उसके घर से कुछ दूरी पर मिला था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई थी।
उन्होंने बताया कि पड़ोसियों से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बच्ची के अपहरणकर्ता का एक स्केच तैयार करवाया था। शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित आश्रम रोड इलाके के रहने वाले 20 वर्षीय सोनू गुप्ता के रूप में की गई थी। उन्होंने बताया कि गुप्ता को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गुप्ता ने स्वीकार किया है कि 1 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे उसने बच्ची को अगवा किया था और एक जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी थी(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
