रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 19 year old model gang raped in moving car in Kerala, 4 including woman arrested
Written By
Last Modified: शनिवार, 19 नवंबर 2022 (22:29 IST)

केरल : चलती कार में 19 साल की मॉडल से गैंगरेप, महिला समेत 4 लोग गिरफ्तार

केरल : चलती कार में 19 साल की मॉडल से गैंगरेप, महिला समेत 4 लोग गिरफ्तार - 19 year old model gang raped in moving car in Kerala, 4 including woman arrested
कोच्चि। केरल पुलिस ने एक चलती कार में 19 वर्षीय मॉडल के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में शनिवार को एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला राजस्थान की है और वह पीड़िता को जानती है। उसके अनुसार आरोपी महिला भी यहां मॉडल के रूप में काम करती है। पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र, बलात्कार, अपहरण और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। शहर के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने बताया कि कोडुंगल्लूर के तीन लोगों ने कासरगोड की इस किशोरी का गुरुवार रात अपने वाहन में यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला राजस्थान की है और वह पीड़िता को जानती है। उसके अनुसार आरोपी महिला भी यहां मॉडल के रूप में काम करती है।

पुलिस ने बताया कि उसने विवेक, सुधी और नितिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस चारों आरोपियों की पृष्ठभूमि जांच रही है औ उसने उन्हें आज रात अदालत में पेश किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस घटना में तस्करी का पहलू भी शामिल है।

पुलिस ने कहा, मानव तस्करी विरोधी धारा 370 भी प्राथमिकी में जोड़ी गई है क्योंकि इस उद्देश्य के लिए एक व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत आपराधिक षड्यंत्र, बलात्कार, अपहरण और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद बताया था कि शहर के कक्कानाड में रह रही पीड़िता को राजस्थान की उसकी महिला मित्र ने एक डीजे पार्टी में आमंत्रित किया था और इन पुरुषों से उसका परिचय कराया था।

उसने बताया कि आरोपी शराब के नशे में धुत होने के बाद मॉडल को अपने वाहन में ले गए और उन्होंने उसके साथ गुरुवार रात को सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, चिकित्सकीय सबूत बताते हैं कि वह घायल हो गई थी। अपराध करने के बाद पुरुषों ने पीड़िता को कक्कानाड में छोड़ दिया।

यह मामला तब सामने आया, जब एक निजी अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पीड़िता को उसके साथ रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार सुबह भर्ती कराया था। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने वाम सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 24 घंटे पुलिस निगरानी के बावजूद यह घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि कोच्चि मादक पदार्थों और इससे संबंधित अपराधों का गढ़ बन गया है।

सतीशन ने कहा कि चलते वाहन में 19 वर्षीय मॉडल से दुष्कर्म स्तब्ध कर देने वाली घटना है। केरल महिला आयोग की प्रमुख पी साथीदेवी ने कहा कि शहर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना बहुत चिंता की बात है। साथीदेवी ने कहा, रिपोर्ट के मुताबिक सभी आरोपी घटना के समय शराब के नशे में थे। यह तब हुआ जब राज्य सरकार मादक पदार्थ निरोधक अभियान चला रही है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर निशाना साधकर 'पाप' किया : हिमंत विश्व शर्मा