मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. 23 year old woman gang raped in an under construction building in Tikamgarh MP
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (20:26 IST)

मप्र में निर्माणाधीन इमारत में 23 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप

Tikamgarh news
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर में एक निर्माणाधीन इमारत में 23 वर्षीय एक महिला के साथ 5 पुरुषों और एक नाबालिग लड़के ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।
 
कोतवाली थाने के निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है।
 
उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपियों ने बृहस्पतिवार को एक निर्माणाधीन इमारत में महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उनके अनुसार महिला ने शुक्रवार सुबह को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
 
सिंह ने बताया कि आरोपियों में से एक निर्माणाधीन इमारत पर चौकीदार के तौर पर काम करता था और महिला को जानता था। उनके मुताबिक चौकीदार ने पड़ोसी छतरपुर जिले की इस महिला को मजदूर के रूप में नौकरी दिलाने का वादा कर उसे बुलाया था।
 
उन्होंने कहा कि अन्य आरोपी भी मजदूर हैं। अधिकारी ने कहा कि 6 लोगों ने शराब पी और महिला के साथ बलात्कार किया। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Edited By: Vrijendra Singh Jhala (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
नैंसी पेलोसी के घर पर हमला, पति के साथ हमलावर ने की मारपीट