शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. guna gangrape case
Written By
Last Modified: बुधवार, 2 नवंबर 2022 (15:45 IST)

गुना गैंगरेप पीड़िता की हालत गंभीर, 6 आरोपी गिरफ्तार

गुना गैंगरेप पीड़िता की हालत गंभीर, 6 आरोपी गिरफ्तार - guna gangrape case
गुना। मध्यप्रदेश के गुना में हुए गैंगरेप के आरोपी रो रोकर अपनी बेगुनाही वाले वीडियो डाल रहे थे लेकिन अब उनके वीडियो सोशल मीडिया पर मामले में उनकी संलिप्तता की गवाही दे रहे हैं। पुलिस इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्‍तार कर चुकी है। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
उल्लेखनीय है कि गुना जिले में शुक्रवार को 15 साल की छात्रा से गैंगरेप हुआ था। छात्रा एक मकान में बेहोश मिली थी। इस मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि 1 अन्य फरार है। आरोपियों में 2 नाबालिग हैं। इधर, 2 आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए वीडियो जारी कर दिए। इसमें वे रो-रोकर खुद को निर्दोष बता रहे हैं।
 
गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। अब तक 5 आरोपियों के घर ढहाए जा चुके हैं। गैंगरेप के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी का चला हंटर, DSP को बनाया इंस्पेक्टर