Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर
वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया पोर्टफोलियो की तैयारी करती नजर आ रही है। कंपनी की ओर से भारत में एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन पेटेंट दाखिल किया गया है, जिसे VinFast Viper या उसके अपडेटेड मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी भविष्य में भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में भी एंट्री कर सकती है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में Ola Electric, TVS, Bajaj, Ather और Hero MotoCorp जैसी कंपनियां पहले से मजबूत मौजूदगी रखती हैं। इन्हें कड़ा मुकाबला मिलेगा और इसका फायदा ग्राहकों को होगा। यदि VinFast इस सेगमेंट में उतरती है, तो कंपनी केवल इलेक्ट्रिक कारों तक सीमित न रहकर बड़े शहरी ग्राहकों को भी अपना लक्ष्य बना सकेगी।
फिलहाल VinFast ने भारत में Viper इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि भारत में डिजाइन पेटेंट दाखिल होना इस बात का मजबूत संकेत माना जा रहा है कि कंपनी भविष्य में इस मॉडल को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। संभावना है कि कंपनी पहले अपने इलेक्ट्रिक कार कारोबार को मजबूत करेगी और उसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में प्रवेश करेगी।
भारत में ही क्यों है इंट्री
भारत दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया बाजारों में शामिल है। कंपनी पहले ही भारत में VF 6 और VF 7 इलेक्ट्रिक SUV के जरिए अपनी रणनीति पर काम कर रही है। साथ ही स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग और डीलरशिप नेटवर्क के विस्तार की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
क्या है स्कूटर का नाम
ऑनलाइन सामने आई पेटेंट जानकारी के मुताबिक VinFast Trading and Production Joint Stock Company ने इस डिजाइन को भारत में 30 अप्रैल 2026 को Design Number 500341-001 के तहत पंजीकृत कराया है। पेटेंट में इसे "Motorcycle" नाम दिया गया है, हालांकि तस्वीर में स्पष्ट रूप से एक आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखाई देता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में VinFast Viper को 3,000W BLDC हब मोटर के साथ पेश किया गया है, जिसकी दावा की गई अधिकतम गति 70 किमी/घंटा है।
ये होंगे फीचर्स
-
स्मार्ट की
-
व्हीकल ट्रैकिंग
-
रिमोट व्हीकल फाइंड
-
एंटी-थेफ्ट सिस्टम
-
LED प्रोजेक्टर हेडलैंप
-
ड्यूल रियर शॉक एब्जॉर्बर
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 1.5 kWh फिक्स्ड बैटरी मिलती है। इसके अलावा एक वैकल्पिक सेकेंडरी बैटरी पैक भी उपलब्ध है, जिससे रेंज बढ़ाई जा सकती है। स्टैंडर्ड बैटरी के साथ इसकी दावा की गई रेंज करीब 82 किलोमीटर है।
कैसा है डिजाइन
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के मुताबिक स्कूटर का डिजाइन स्पोर्टी और मैक्सी-स्कूटर स्टाइल से प्रेरित है। इसमें ऊंचा फ्रंट एप्रन, शार्प LED हेडलाइट, कॉम्पैक्ट फ्लाईस्क्रीन, आकर्षक साइड पैनल और ड्यूल-टोन बॉडी फिनिश देखने को मिलती है।
इसका डिजाइन ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध VinFast Viper से मिलता-जुलता है, लेकिन कुछ स्टाइलिंग अपडेट भी नजर आते हैं, जिससे माना जा रहा है कि यह इसका नया या फेसलिफ्ट वर्जन हो सकता है। स्कूटर में LED DRL, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स भी दिखाई देते हैं। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें