Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनियां नए-नए इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतार रही हैं। अब BGauss ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Oowah लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर शहरों के युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसकी कीमत ₹1.22 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
3kWh बैटरी और 145KM तक की रेंज
BGauss Oowah में 3kWh की रिमूवेबल लिथियम-आयन फॉस्फेट बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर 145 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। रिमूवेबल बैटरी होने की वजह से इसे आसानी से निकालकर चार्ज किया जा सकता है।
मिलते हैं ये फीचर्स
BGauss Oowah को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED लाइट्स, USB पोर्ट, पर्याप्त स्टोरेज स्पेस, रिवर्स असिस्ट, Distance to Empty Display और साइड स्टैंड सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि Oowah को खास तौर पर शहरों के युवाओं की जरूरतों और उनकी बदलती पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका डिजाइन आधुनिक होने के साथ-साथ इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए व्यावहारिक बनाने की कोशिश की गई है।
BGauss ने क्या कहा?
लॉन्च के मौके पर BGauss के फाउंडर हेमंत काबरा ने कहा कि भारत में टू-व्हीलर खरीदने वाले ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। खास तौर पर Gen Z ऐसे प्रोडक्ट पसंद कर रही है जो उनकी पर्सनैलिटी को दर्शाने के साथ आधुनिक और इस्तेमाल में मजेदार हों।
उन्होंने कहा कि Oowah के जरिए कंपनी बोल्ड डिजाइन और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को एक साथ लाने की कोशिश कर रही है। कंपनी के मुताबिक, यह स्कूटर राइडर की अलग पहचान को दर्शाने के साथ जरूरी और व्यावहारिक फीचर्स भी उपलब्ध कराता है।
₹1.22 लाख है कीमत
BGauss Oowah की भारत में एक्स-शोरूम कीमत ₹1.22 लाख रखी गई है। 3kWh बैटरी और 145 किलोमीटर तक की रेंज के साथ कंपनी ने इसे भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में युवाओं को ध्यान में रखकर उतारा है।

