मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. brijlal khabri becomes UP congress president
Written By
Last Modified: शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (15:27 IST)

ब्रजलाल खाबरी को यूपी कांग्रेस की कमान, विधानसभा चुनावों में चौथे नंबर पर था यह दलित नेता

brijlal khabri
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को ब्रजलाल खाबरी को अपनी उत्तर प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। दलित समुदाय से आने वाले खाबरी पिछले विधानसभा चुनावों में महरौनी से चौथे नंबर पर रहे थे और उन्हें 5000 से भी कम वोट मिले थे।
 
पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में छह क्षेत्रीय प्रमुखों की भी नियुक्ति की। इन क्षेत्रीय प्रमुखों में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव और योगेश दीक्षित शामिल हैं।
 
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद अजय लल्लू द्वारा प्रदेश इकाई के प्रमुख के पद से इस्तीफा दिए जाने कुछ महीने बाद ये नियुक्तियां की गई हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
भारती एयरटेल ने IMC में की 8 शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा